Home PRIMARY KA MASTER NEWS नकल कराने में शिक्षक-केंद्र व्यवस्थापक फंसे

नकल कराने में शिक्षक-केंद्र व्यवस्थापक फंसे

by Manju Maurya

परिषदीय अवकाश तालिका

 यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल कराने पर शिक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक के पास से सात पन्ने का सॉल्व पेपर मिला है।

जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि कड़ेदीन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मदारी मऊआइमा में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में औचक निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात वेद व्यास मिश्र नकल करवाते पाए गए। वह प्रश्नों का उत्तर लिखकर परीक्षार्थियों को बोलकर लिखवा रहे थे। नकल करवाने में लिप्त पाए जाने पर वेद व्यास मिश्र और परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक बृजराज के विरुद्ध थाना मऊआइमा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 4590 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अनुपस्थित रहे 2,60,535 परीक्षार्थी

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 8033 केंद्रों पर कराई गई। हाईस्कूल में 2676471, जबकि इंटर में 32549 पंजीकृत कुल 2709020 परीक्षार्थियों में से 25,40,281 उपस्थित व 1,68,739 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7811 केंद्रों पर हाईस्कूल ट्रेड विषयों जबकि इंटर गणित व जीव विज्ञान में पंजीकृत कुल 1614632 परीक्षार्थियों में से 1522836 उपस्थित व 91,796 अनुपस्थित रहे।

भ्रामक खबरों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर सोशल मीडिया खासतौर से यूट्यूब पर फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाने वाले चैनलों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एलआर कुमार ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar