लखनऊ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा के जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक नोशनल वेतन वृद्धि नहीं मिली है, उन्हें तीन माह के भीतर दिलवा दिया जाएगा। साथ ही इस काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी करेंगे। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने देरी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि देने का शासनादेश छह माह पुराना है, लेकिन अभी तक एक भी शिक्षक को इसका लाभ नहीं मिला है।
देरी से सदन में पहुंचने पर टोके
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा-देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर करेंगे कार्रवाई
गए उच्च शिक्षा मंत्रीः भाजपा के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय में खेल संबंधी सुविधाओं और गतिविधियों के बारे में प्रश्न पूछा।
हालांकि, उस समय सदन में उत्तर देने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थिति नहीं थे। नेता सदन ने जवाब दिया। जब थोड़ी देर बाद उच्च शिक्षा मंत्री सदन में पहुंचे तो सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें टोका। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा से आने के कारण देरी हुई। इस पर सभापति ने कहा कि देरी से आने का यह स्पष्टीकरण नहीं हो सकता।