अमेठी सिटी। उच्च प्राथमिक विद्यालय सैंबसी के सहायक अध्यापक
रमाकांत मौर्य ने छात्र हित में एआरपी (अकेडमिक रिसोर्स पर्सन) पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके विद्यालय में 237 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। प्रधानाध्यापक बोर्ड परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई छोड़कर अन्य शासकीय कार्य करने से मना कर दिया। उनके इस निर्णय का जिले में हर जगह स्वागत हो रहा है।