Home News 38 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के हैं आसार, यिन जिलों में है बिजली गिरने की आशंका

38 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के हैं आसार, यिन जिलों में है बिजली गिरने की आशंका

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्रों सहित प्रदेश के 38 जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार को बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि प्रयागराज और हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बांदा में न्यूनतम

तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे गर्म रात रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 29 मार्च को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में और गिरावट की संभावना है। 

यहां है बिजली गिरने की आशंका

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशाम्बी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar