परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगी तैनाती
प्रयागराज। परिषदीयउच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों में से 47 अभ्यर्थियों का पदस्थापन /नियुक्ति पत्र वितरण बुधवार को 11 बजे से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय, मम्फोर्डगंज में किया जाएगा।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी समय से पहुंच कर पदस्थापन / नियुक्ति पत्र प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि 52 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में होनी थी। इसमें 47 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि पांच अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए थे। ब्यूरो