*📢 महत्वपूर्ण सूचना – कंपोजिट ग्रांट एवं विभिन्न मदों में प्रेषित लिमिट के व्यय के संबंध में*
समस्त प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष के समापन में अब बहुत कम समय शेष है। यदि समय से PPA नहीं जनरेट किया गया तो भुगतान संभव नहीं हो पाएगा और लिमिट वापिस हो जाएगी
इस वर्ष से समग्र शिक्षा योजना समाप्त हो रही है, अतः कंपोजिट ग्रांट एवं विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि यदि शेष रह जाती है, तो उसके पुनः प्राप्त होने की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है।
*👉 अतः जिन विद्यालयों में अभी भी लिमिट शेष है, वे सभी साथी अपने-अपने खाते की धनराशि का शीघ्र पूर्ण व्यय सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में प्रशासनिक/वित्तीय समस्या उत्पन्न हो सकती है।*
⚠️ आवश्यक निर्देश—
जिन कार्यों हेतु कोटेशन आवश्यक है, वहाँ कम से कम 3 कोटेशन अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
संबंधित फर्म से शपथ पत्र (Affidavit) अवश्य लें कि उनका कोई भी परिजन विभाग में कार्यरत नहीं है।
फर्म के पास वैध GST नंबर होना चाहिए।
कार्य करने हेतु फर्म अधिकृत होनी चाहिए।
👉 इन औपचारिकताओं का पालन करने से भविष्य में किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सकेगा।
🔔 सभी विशेष ध्यान दें—
SMC खाते में कुछ लिमिट्स जैसे—
✔️ स्कूल चलो अभियान
✔️ निपुण असेसमेंट रिपोर्ट कार्ड
✔️ चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम
✔️ बजट फॉर MIS
✔️ नवारंभ उत्सव
जारी की गई हैं।
*👉 जिन साथियों ने अभी तक इनका उपभोग नहीं किया है, वे आज ही PPA Generate करके बैंक में प्रस्तुत करें, जिससे समय से भुगतान सुनिश्चित हो सके।*
*👉 ध्यान दें: बैंक आज खुले हैं।*
🙏 सभी साथियों से अनुरोध है कि यथाशीघ्र समस्त लिमिट का अनिवार्य रूप से व्यय सुनिश्चित करें।
*Exclusive*🚩