Home PRIMARY KA MASTER NEWS जनगणना 2027: अभद्र सवाल पूछने पर अधिकारी को होगी 3 साल की जेल, केंद्र सरकार का सख्त निर्देश, किन गलतियों पर होगी कार्रवाई?

जनगणना 2027: अभद्र सवाल पूछने पर अधिकारी को होगी 3 साल की जेल, केंद्र सरकार का सख्त निर्देश, किन गलतियों पर होगी कार्रवाई?

by Manju Maurya

 भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. भारत के महापंजीयक (Registrar General) द्वारा जारी एक ताजा सर्कुलर के अनुसार, यदि कोई जनगणना अधिकारी जानबूझकर कोई अपमानजनक या अनुचित सवाल पूछता है, तो दोषी पाए जाने पर उसे तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों को भेजे गए एक नोट में जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत निर्धारित दंडों का विवरण दिया है. इन दंडों में अपराध की श्रेणी के आधार पर 1,000 रुपये के जुर्माने से लेकर तीन साल के कारावास, या दोनों का प्रावधान है. 

अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी तरह की गलत जानकारी दर्ज न करें और बिना अनुमति किसी की निजी जानकारी साझा न करें. सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेंगे, आदेशों का उल्लंघन करेंगे या किसी अन्य कर्मचारी के काम में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. इसके अलावा, जनगणना से जुड़े दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने, छिपाने या उनमें हेरफेर करने पर भी सजा का प्रावधान रखा गया है.

किन गलतियों पर होगी कार्रवाई?

सर्कुलर के मुताबिक, निम्नलिखित स्थितियों में जनगणना अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी:

-अनुचित व्यवहार: जानबूझकर कोई अपमानजनक या गलत सवाल पूछना.

-गलत जानकारी: जानबूझकर गलत डेटा दर्ज करना (False Return).

-गोपनीयता का उल्लंघन: सरकार की अनुमति के बिना जनगणना के दौरान प्राप्त किसी भी जानकारी का खुलासा करना.

-काम में लापरवाही: कर्तव्य पालन में उचित तत्परता न दिखाना या आदेशों की अवहेलना करना.

-दस्तावेजों से छेड़छाड़: जनगणना के दस्तावेजों को नष्ट करना, छुपाना या परिणामों को प्रभावित करने के लिए उनमें हेरफेर करना.

पहली बार होगी डिजिटल और जाति आधारित जनगणना

सरकार के अनुसार, जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें नागरिकों को खुद से जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा. यह आजादी के बाद देश की 16वीं जनगणना होगी, जिसमें पहली बार जाति आधारित गणना को भी शामिल किया जाएगा. केंद्र सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 11,718 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. उल्लेखनीय है कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना को COVID-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब 2027 में कराया जाएगा.

—- समाप्त —-

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar