, प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए आनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने आनलाइन माध्यम से पोर्टल को गो-लाइव किया। आवेदन 26 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर संशोधन शुल्क जमा कर एक मई तक संशोधन किए जा सकेंगे। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोग ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर एवं ई-मेल आइडी जारी किए हैं। उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार आवेदन करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 9899677276 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अर्हता संबंधी समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 0532-2466851 नंबर पर संपर्क किया जा सकेगा। शुल्क संबंधी दिक्कतों के समाधान के लिए एसबीआइ के नंबर 022-65361671 तथा आइसीआइसीआइ बैंक से जुड़े नंबर 9653686149 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकेंगे। आयोग की वेबसाइट upessc.gov.up.in पर दी गई ई-मेल आइडी व अन्य नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आवेदन करने से पहले ओटीआर नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध विंडो पर जानकारी भरकर प्राप्त करना अनिवार्य है।
98