*सम्मानित साथियों TSCT खुद को सिर्फ शिक्षक सुरक्षा के मुद्दे तक ही सीमित रखती है, किन्तु जब बात शिक्षकों के अस्तित्व की आएगी तो हर संघर्ष में साथ खड़े रहने के लिए भी तैयार है।*🙏🙏💐💐
*वर्तमान में विभिन्न संगठन TET अनिवार्यता को गलत मानते हुए इसे खत्म करने के लड़ाई शुरू कर चुके है, TSCT भी इस नियम को गलत मानती है और संघर्ष का समर्थन करती है।*
*TSCT में सभी संगठनों के साथी जुड़े हैं इसलिए TSCT सभी संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलनों का नैतिक समर्थन करती है और ऐसे आंदोलनों में सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।*
*TSCT अपनी विचार धारा स्पष्ट करते हुए कहना चाहेगी कि शिक्षक हित में किसी के भी द्वारा प्रयास किया जाएगा तो नैतिक समर्थन सभी को होगा, किन्तु अगर कोई मंच लिखित रूप से आमंत्रण देगा तो उन्हें लिखित समर्थन दिया जाएगा, जो बाहर से समर्थन चाहेंगे उन्हें बाहर से समर्थन किया जायेगा।*
*इसी क्रम में आप सभी को अवगत कराना चाहूंगा कि पिछले दिनों लखनऊ में विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक में आमंत्रित किया गया और tet अनिवार्यता के खिलाफ लड़ने हेतु 🚨”अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ” 🚨का निर्माण किया गया जिसमें हमें जो जिम्मेदारी दी गई उसका निर्वहन करना धर्म है अतः अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के कार्यक्रम का समर्थन करते है, साथ ही सभी से अपील करते है कि हर शिक्षक चाहे प्रभावित हो या न हो आप सभी उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि tet अनिवार्यता से छूट मिल सके।*
*नोट–TSCT अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ का समर्थन करती है इसका मतलब यह नहीं होगा कि किसी अन्य मंच के विरोध में है, किसी भी अन्य मंच द्वारा भी आवाहन करने पर उनका समर्थन किया जाएगा,हम सभी संघों के प्रयासों का समर्थन में विश्वास रखते हैं।*
धन्यवाद🙏🙏💐💐🙏🙏💐
आपका अनुज
विवेकानंद
संस्थापक एवं अध्यक्ष
टीचर्स सेल्फ केयर टीम
एवं संस्थापक NSCT