नई दिल्ली। विद्यार्थी ध्यान दें… नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले से पहले कॉलेजों की मान्यता, रैंकिंग और कोर्स की मंजूरी की जांच जरूर कर लें। यूजीसी की वेबसाइट पर सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची अपलोड है। इसमें विश्वविद्यालय और उनसे संबंद्ध कॉलेजों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों को फर्जी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रति सचेत किया है। कहा कि वे डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में दाखिला ना लें। क्योंकि इनकी डिग्रियां मान्य नहीं होतीं। आयोग ने छात्रों से यह भी कहा कि वे यह भी जांच करें कि जिस विविके कैंपस में दाखिला ले रहे हैं, वह डिग्री की पढ़ाई करवा सकता भी है या नहीं।
28
previous post