लखनऊ, स्कूलों के सामने ट्रैफिक जाम में फंसकर आम लोग परेशान हो रहे हैं। यह जाम पौन से एक घंटे तक बार-बार लगता हैं। इस जाम से स्कूलों के आसपास के इलाके चोक हो जाते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए स्कूलों के सामने ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती की गई थी। जाम की असल वजह सड़क पर स्कूली वाहनों और अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग है, जिसे ये ये ट्रैफिक मार्शल हटा नहीं पा रहे।
लखनऊ के 15 स्कूलों की ओर से ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए गए थे। फरवरी में इन मार्शलों को सात दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी थी। मकसद था कि स्कूलों के सामने जाम की वजह तलाश कर ट्रैफिक को सामान्य करना था। वाहनों की पार्किंग स्कूलों की आसपास हो रही है। इनमें लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, सीएमएस गोमतीनगर, लामार्टीनियर गर्ल्स, सेंट फ्रांसिस पार्किंग से जाम लग रहा है।
स्कूलों के सामने रास्ता बदल रहे वाहन सवार
गोमतीनगर के विनित खंड में जयपुरिया स्कूल की छूट्टी के बाद हुसड़िया से हैनीमैन को जाने वाले लोग जयपुरिया स्कूल के पीछे से गुजरने को मजबूर हैं। हजरतगंज के क्राइस्ट चर्च कॉलेज और सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने जाम देखकर वाहन सवार हिन्दी संस्थान और अन्य रास्तों से गुजर रहे हैं।
चुनिंदा स्कूलों के सामने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती की गई है। अब भी जाम लग रहा है तो दिखवाया जाएगा।
-राघवेंद्र कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक
जाम के प्रमुख कारण
● स्कूल के कर्मचारियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है
● स्कूल से अनुबंधित वैन और बसों की पार्किंग स्कूल बाउंड्री पर होने से जाम
● बच्चों को स्कूल से लेने आ रहे अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग से भी जाम
● स्कूलों के आसपास दुकानें व सड़क पर अतिक्रमण से लगा रहा ट्रैफिक जाम