कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या
लखनऊ। प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में सभी स्तरों के राज्यकर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन लिखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया 30 अप्रैल जेनरेट की जाएगी। समूह क, ख वग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्व-मूल्यांकन आख्या 31 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। समूह घ के कार्मिकों की वार्षिक प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी दर्ज करेंगे।
प्रतिवेदक, समीक्षक और
स्वीकर्ता अधिकारी क्रमशः 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपना-अपना मंतव्य अंकित करेंगे। निर्धारित अवधि तक संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमेंट नहीं लिखा तो यह ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगा।
आज कल एआई लर्निंग
प्रदेश में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर चार घंटे की एआई से संबंधित लर्निंग पूरी करने के लिए कहा गया है। कार्मिक विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक 7 व 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आईजीओटी पोर्टल पर यह कोर्स पूरा करें।
मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह (02 से 08 अप्रैल, 2026) के संबंध में आज का आदेश जारी