Home PRIMARY KA MASTER NEWS 10वीं और 12वीं के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए आज से लिया जाएगा आवेदन

10वीं और 12वीं के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए आज से लिया जाएगा आवेदन

by Manju Maurya

प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट

के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं यदि अपने शैक्षिक विवरण में संशोधन कराना चाहते हैं तो उनके लिए यूपी बोर्ड ने फिर एक बार मौका दिया है। वह शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन छह मई तक लिया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र में त्रुटि रहित विवरण सुनिश्चित करने तथा छात्र व छात्राओं व उनके अभिभावकों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इसके बाद बोर्ड के प्रपत्रों में किसी तरह का संशोधन कराना संभव नहीं होगा।

6 मई तक परीक्षार्थी कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षार्थी अपने नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन करा सकते हैं। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp. edu.in पर लागिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड कर लें। इसके बाद प्रधानाचार्य निर्धारित प्रारूप में आवश्यक संशोधन का विवरण मैन्युअल (संलग्नक) के अनुरूप स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए, स्वयं सत्यापित कर, संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त कर विद्यालय की ओर से पुनः वेबसाइट पर लागिन करते हुए पूरित प्रारूप अपलोड

करें। समस्त आवश्यक अभिलेख/साक्ष्य भी परिषद् की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है। छह मई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में संशोधन अपेक्षित होने के बावजूद, पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता तथा प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र निर्गत होने के बाद संशोधन की अपेक्षा की जाती है, तो ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar