यूपीटीईटी की आवेदन तिथि तीन मई तक बढ़ी
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल और आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की थी। अब आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई जबकि आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि आठ मई कर दी गई है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) में सर्वर की समस्या को देखते हुए
शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को दिया मौका
ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथियां बढ़ाई गई है।
अब तक 12.5 लाख से अधिक ने किया आवेदनः यूपीटीईटी के लिए अब तक 12.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ अचानक आवेदन की संख्या बढ़ने के कारण सर्वर पर बहुत अधिक लोड बढ़ गया है। 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद से अब तक 1458104 अभ्यर्थियों ने ओटीआर के लिए पंजीकरण कराया है।
UP शिक्षा सेवा चयन आयोग नोटिस जारी: UPTET आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई, संशोधन का मौका 8 मई तक