Home PRIMARY KA MASTER NEWS Delhi Summer Vacation Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, पर इनको आना होगा क्लास

Delhi Summer Vacation Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, पर इनको आना होगा क्लास

by Manju Maurya

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया है। निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके साथ ही नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में कमजोर विषयों को मजबूत करना और उनके सीखने के स्तर में सुधार करना है।

सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक चलेंगी क्लास

उपचारात्मक कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक चलेंगी। ये कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होंगी। शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा। प्रत्येक दिन तीन पीरियड होंगे और हर पीरियड एक घंटे का होगा। दो शिफ्ट वाले स्कूलों में इन कक्षाओं को अलग-अलग विंग में चलाया जाएगा।

नौंवी और दसवीं के छात्रों पर विशेष ध्यान

नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, स्कूल प्रमुख जरूरत के अनुसार अन्य विषय भी शामिल कर सकते हैं। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी शैक्षणिक जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।

यूनिफॉर्म में ही आएंगे छात्र

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को छुट्टियों से पहले समय सारिणी तैयार करने और उसे संबंधित उप शिक्षा निदेशक को भेजने के निर्देश दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों को भी इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। कक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा और अभिभावकों की सहमति भी ली जाएगी।

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश

स्कूलों में पीने के साफ पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पुस्तकालय भी खुले रहेंगे ताकि छात्र स्व-अध्ययन कर सकें। जरूरत पड़ने पर अतिथि और संविदा शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी। वहीं, उप शिक्षा निदेशकों को कार्यक्रम की निगरानी के लिए रोज कम से कम दो स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar