लखनऊ। प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 1.52 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश नए सत्र में कराया गया है। इसमें श्रावस्ती में सर्वाधिक 97 फीसदी सीटों पर प्रवेश कराया गया है। वहीं आवंटित 1.95 लाख – सीटों के सापेक्ष प्रवेश कराने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रदेश में नए सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में 195740 सीटें आवंटित की गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन आवंटित सीटों के सापेक्ष प्रदेश भर में प्रवेश के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत
नए सत्र में 1.95 सीटों पर प्रवेश के लिए कवायद जारी
मंगलवार तक 152321 सीटों पर प्रवेश कराया गया है। जबकि 43419 सीटों पर प्रवेश के लिए अभी भी कवायद जारी है।
विभाग के अनुसार कासगंज, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ में आवंटित सीटों के सापेक्ष 94 फीसदी, भदोही, अमेठी, चित्रकूट व पीलीभीत में 92 फीसदी, ललितपुर में 91 फीसदी व गोंडा-मुजफ्फरनगर में 90 फीसदी सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हुए हैं। जबकि आवंटित सीटों के सापेक्ष सबसे कम प्रवेश कानपुर नगर में 53 फीसदी, मेरठ में 61 फीसदी, रायबरेली में 65 फीसदी, अलीगढ़,
सरकारी स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टियां
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुधवार 20 मई से गर्मी की छुट्टियां हो रही हैं। गर्मी की छुट्टी 15 जून तक रहेगी। दोबारा 16 जून से पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं बेसिक विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान को भी गति दी जाएगी। दूसरी तरफ इस बार शिक्षकों के जनगणना में लगे होने की वजह से विभाग ने गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप को लेकर विभाग ने कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया है।
د
अयोध्या व गौतमबुद्ध नगर में 66 फीसदी प्रवेश हुए हैं।