Home News यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट

यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश में हीट वेव एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। बुंदेलखंड में फिर हीट डोम बनने लगा है। यहां हीट वेव के दूसरे ही दिन अधिकतम पारा 44.8 डिग्री तक चला गया। तेज लू के साथ धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया है। कानपुर में भी पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कानपुर में तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की टाइमलाइन जारी कर दी। कानपुर में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश करेगा। यही तिथि उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर है।

29 अप्रैल के बाद 13 मई को अधिकतम तापमान कानपुर में 40 डिग्री पहुंचा था। इसके 48 घंटों के बाद शनिवार को फिर तापमान 40 डिग्री हो गया। शुष्क गर्मी का यह दौर लंबा चलने की संभावना है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के दक्षिणी जिले सर्वाधिक प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के अनुसार 22 तक तापमान 42-46 डिग्री या इससे अधिक जाने की संभावना है। हीट वेव की शुरुआत गुरुवार से हुई है। पहले ही दिन से बुंदेलखंड और आसपास हीट डोम बनने लगा है। यहां सभी जिलों के तापमान 40 डिग्री को पार कर चुके हैं। शनिवार को बांदा 44.8, झांसी 44.1, प्रयागराज 44 डिग्री पहुंच गया।

  हीट डोम वाले क्षेत्रों में 18 से 19 मई तक पारा 44-46 डिग्री भी जा सकता है। रात के तापमान में फिलहाल कमी बनी रहने की संभावना है। शनिवार को कानपुर में न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों के हटने का असर शहर के न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। यह भी सामान्य से कम बना हुआ है। कानपुर छोड़ बुंदेलखंड व अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा है।

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शनिवार को तीन परिसंचरण केंद्र बने हुए थे। हीट वेव की स्थिति पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे बन रही है लेकिन प्रदेश की दक्षिणी बेल्ट के जिलों में तपिश अपने पीक पर पहुंच जाएगी। यह क्षेत्र हीट डोम बना रहेगा और नौतपा में स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अगले पांच दिन आसमान साफ रहेगा। हीट वेव जारी रहेगी। तापमान में वृद्धि भी होगी। हीट वेव से बचाव के लिए सतर्कता बरतें। बिना किसी जरूरी कार्य के दिन में बाहर न निकलें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar