जनगणना महिला कर्मी को कुत्ते ने काटा, दूसरी के सामने आए नाग-नागिन
रामपुर:
जनगणना में लगे शिक्षकों को गर्मी के साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को फील्ड में काम कर रही दो महिला शिक्षकों को अलग-अलग अप्रत्याशित घटनाओं का शिकार होना पड़ा। एक महिला शिक्षक को आवारा कुत्ते ने काट लिया, जबकि दूसरी महिला शिक्षक के सामने नाग-नागिन का जोड़ा आ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षक लुबना उस्मानी की जनगणना में ड्यूटी लगी है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पति खालिद उन्हें ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे। लुबना उस्मानी जैसे ही बाइक से उतरीं, तभी एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में दो-तीन जगह काट लिया। घायल अवस्था में पति उन्हें तुरंत लेकर अस्पताल गए।