प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के लिए हो रही मुख्य परीक्षा का स्तर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के बराबर कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती के लिए पहली बार कराई जा रही मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 3250 शब्द का उत्तर लिखना है। यानि अभ्यर्थियों को प्रति तीन सेकेंड
एक बोर्ड-एक ही कोर्स, भर्ती प्रक्रिया अलग प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय भले ही यूपी बोर्ड से संचालित
हों और एक समान पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता हो लेकिन दोनों विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अलग है। 2635 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड और प्रवक्ता की भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से होती है। जबकि 4517 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से होती है। राजकीय में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर शिक्षक भर्ती हो रही है जबकि एडेड कॉलेज में टीजीटी भर्ती केवल लिखित परीक्षा से और पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होती है।
में एक शब्द लिखना है। साफ है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने ज्ञान के साथ गति का भी टेस्ट देना है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में दस लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर 125-125 शब्दों में और दस दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के
उत्तर 200-200 शब्दों में देने हैं। इसी प्रकार से पीसीएस में भी तीन घंटे की परीक्षा में 3250 शब्दों में जवाब लिखना होता है। हालांकि पीसीएस में छह पेपर होता है इसलिए शिक्षक भर्ती से तुलना नहीं हो सकती।