Home News जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी

जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी

by Manju Maurya

जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी

प्रयागराज, । जनगणना 2027 की तैयारियों को अब पूरा कर लिया गया है। 22 मई से शुरू हो रहे पहले चरण के पूर्व सात से 21 मई के बीच स्वगणना होनी है। जनगणना के लिए प्रगणक तो अपने स्तर पर काम करेंगे ही, लेकिन इस बार जनगणना में आम नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनगणना के बाद एकदम सही आंकड़े हों, इसके लिए लोगों को एक ही जगह से जानकारी देनी होगी।

मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसके बारे में जानकारी दी। अगर किसी व्यक्ति के पिता गांव में रहते हैं और वो खुद अपनी पत्नी, बच्चों के साथ शहर में रहता है तो यह दायित्व आम नागरिक का होगा कि वो प्रगणक को सही जानकारी दें और अपना विवरण दो जगह से न दें। अगर किसी भी मोहवश किसी ने दोनों जगह अपना विवरण दिया तो अंतिम सूची गड़बड़ हो सकती है। ऐसे में जनगणना का जो उद्देश्य है कि सही आंकड़े के आधार पर सही योजनाएं बनाई जाएं और पात्रों को उसका लाभ मिले वो पूरा नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सात मई से 21 मई के बीच स्वगणना होगी। इसके लिए दिए गए पोर्टल पर मांगी गई जानकारी देनी होगी। 22 मई से 20 जून के बीच जब मकानों की गणना होगी तो परिवार को सही सूचना देनी होगी। इसके लिए 33 प्रकाश के प्रश्नों को रखा गया है।

ध्यान देने योग्य बातें

● https://se.census.gov.in पर लॉगइन करना होगा।

● परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

● एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होगा।

● ऐसे में अपने परिवार के लिए अपना मोबाइल नंबर दें।

प्रगणक कर सकेंगे सुधार

जनगणना 2027 का पहला चरण अभी हो रहा है। जबकि दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में होना प्रस्तावित है। अगर किसी ने परिवार के बुजुर्ग को अभी मुखिया के रूप में दर्ज कराया और अगले वर्ष उसकी मृत्यु हो गई तो मुखिया का नाम कैसे बदलेगा के सवाल पर डीएम ने बताया कि प्रगणक और सुपरवाइजर को संशोधन करने का अधिकार दिया गया है। ऐसे में दूसरे चरण में वो बदलाव कर सकेंगे।

कोई दस्तावेज नहीं देना है, सभी करें सहयोग

डीएम ने बताया कि जनगणना के किसी भी चरण में किसी भी व्यक्ति को कोई दस्तावेज नहीं देना है। ऐसे किसी को परेशान नहीं होना है। हां विवरण एकदम सही देना है। जिससे आगे की योजनाओं को बनाने में मदद मिल सके।

शासन की तैयारी

● 18 हजार कुल कर्मचारी जनगणना 2027 में लगे।

● 25 चार्ज में पूरे जिले को बांटा गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar