Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: चाय में नशीला पदार्थ पिला शिक्षिका से रेप के आरोप में सिपाही पर केस दर्ज

Primary ka master: चाय में नशीला पदार्थ पिला शिक्षिका से रेप के आरोप में सिपाही पर केस दर्ज

by Manju Maurya

  देवरिया के महुआडीह क्षेत्र की एक शिक्षिका से सोनभद्र के रहने वाले और वाराणसी में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर लाखों रुपये की मांग करने लगा। पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध रेप और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज किया है।

महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शिक्षिका प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये की मकान में रहती है। पति से विवाद के कारण न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। महिला ने 2021 में वेबसाइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वाराणसी के यातायात कार्यालय में मुंशी के पद पर कार्यरत सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के खलियारी गांव के रहने वाले अरविन्द कुमार जायसवाल पुत्र जोगेश्वर प्रसाद ने वेबसाइट से शिक्षिका का नम्बर ले लिया। इसके बाद शिक्षिका को फोन कर शादी के लिए बातचीत करने लगा। महिला ने तलाक होने के बाद शादी की बात कही। इसके बाद बार-बार सिपाही फोन कर बात करने लगा। शिक्षिका ने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। शिक्षिका का कहना है कि 11 नवंबर 2021 को फोन कर वह देवरिया आ गया और एक होटल में रुकने की बात कही। उसने मां और भाई से मिलने को कहा लेकिन उनके गोरखपुर जाने के बारे में बताया तो वह शिक्षिका के कमरे पर पहुंच गया। शिक्षिका सिपाही के लिए चाय बनाकर लाई।

आरोप है कि सिपाही ने पानी के बहाने उसे कमरे में भेजा और चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। शिकायत करने पर उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एवज में उसने कई बार में हजारों रुपये लिए थे। गत 6 अगस्त को उसने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की और न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अरविन्द कुमार जायसवाल पुत्र जोगेश्वर प्रसाद निवासी खलियारी, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।द्ध

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96