Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: हक के लिए लामबंद हुए शिक्षक, अनइंस्टॉल करेंगे सभी मोबाइल एप

Primary ka master: हक के लिए लामबंद हुए शिक्षक, अनइंस्टॉल करेंगे सभी मोबाइल एप

by Manju Maurya

बहराइच। पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को बेसिक शिक्षक लामबंद हुए। बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर हक की आवाज बुलंद की। कहा कि जल्द ही उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग एप को अनस्टाल कर देंगे। कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को सरकार हर स्तर पर नजरअंदाज कर रही है। जल्द ही वे लोग आंदोलन की राहत अख्तियार करेंगे। सीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए एआर तिवारी को सौंपा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से बेसिक शिक्षा में किया जा रहे डिजिटलाइजेशन के विरोध में 18 सूत्रीय मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को अनसुना कर रही है। उनकी मांगों को समय रहते न माना गया तो ऑनलाइन काम अपने मोबाइल से कर रहे हैं, वह सभी ऐप भी अनइनस्टॉल कर देंगे। कहा कि सरकार संगठन से वार्ता कर शिक्षक समस्याओं को समाप्त करे। प्रांतीय प्रमुख संरक्षक राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि समय रहते सरकार शिक्षक की मांगों को पूरा कर समस्या विहीन करे। प्रांतीय संयुक्त मंत्री भूपेंद्र श्रीवास्तव ने सरकार को सावधान किया कि शिक्षक अगर सृजन है तो वह विनाश भी करना जानता है। हम शैक्षिक कार्य करना चाहते हैं। हमें वह सभी संसाधन दिए जाएं, जिससे हम अच्छे से शिक्षण कार्य कर सके।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष एम सिराजुद्दीन न्यूटन ने शिक्षक एकता पर बल दिया। अनीस अहमद आशुतोष वर्मा, अतुल त्रिपाठी, बाबूलाल मौर्य, प्रदीप मिश्रा, बलवंत सिंह, राधेश्याम कनौजिया, सुमन संध्या सिंह, स्मिता शर्मा, पूनम श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, सुमन रस्तोगी, जय देवी, नमिता श्रीवास्तव, उबेदुर रहमान, अश्वनी सिंह मोहम्मद आसिफ, आशुतोष कुमार, अभिमन्यु वर्मा, नईम अहमद, विनोद कुमार भारती, गोपाल जी शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, इजहार उल हक, अलीम अहमद बलवंत सिंह, रामकुमार पाण्डेय, दारा सिंह, यतीन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96