Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीएफ राशि नई कंपनी में तुरंत आएगी, कर्मचारी को नौकरी बदलने पर फॉर्म-31 जमा करने की आवश्यकता खत्म हुई

पीएफ राशि नई कंपनी में तुरंत आएगी, कर्मचारी को नौकरी बदलने पर फॉर्म-31 जमा करने की आवश्यकता खत्म हुई

by Manju Maurya

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब अगर कोई ईपीएफओ सदस्य नौकरी बदलता है तो उसकी पीएफ की राशि नई कंपनी या नियोक्ता के पास स्वचालित तरीके से हस्तांतरित हो जाएगी। सदस्य को इसके लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

नए नियम को लागू कर दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों को पुरानी से नई कंपनी में पीएफ राशि हस्तांतरित कराने के लिए फॉर्म-31 नहीं भरना होगा। पहले नौकरी बदलते समय कर्मियों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) होने के बावजूद इसके लिए आवेदन करना पड़ता था।

वेतन का 12 योगदान

ईपीएफओ के नियम के अनुसार, कर्मचारियों को पीएफ के लिए अपने मूल वेतन का 12 फीसदी योगदान देना होता है। नियोक्ताओं को भी इसके बराबर का योगदान देना होता है। इसी खाते के जरिए किसी कर्मचारी को आगे चलकर पेंशन दी जाती है।

यूएएन इसलिए है जरूरी

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पीएफ खाताधारक के लिए केंद्रीयकृत मंच के तौर पर काम करता है। यह एक सदस्य को कई पीएफ खातों को एक साथ जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा यूएएन अन्य सेवाएं भी प्रदान करता है। इसके तहत ईपीएफओ सदस्य इसकी मदद से अपना यूएएन कार्ड और पीएफ की पासबुक डाउनलोड कर सकता है। एसएमएस के जरिए कुल शेष राशि की जानकारी हासिल की जा सकता है।

गड़बड़ी की आशंका खत्म होगी

गौरतलब है कि जब कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है तो उसके यूएएन (पीएफ खाते) में नई कंपनी या नियोक्ता जुड़ जाता है। उसे ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पुराने पीएफ खाते को नए खाते से जोड़ना होता था। इस प्रक्रिया में ईपीएफओ सदस्यों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गड़बड़ी होने की आशंका बनी रहती थी। इसके अलावा पुराने और नए नियोक्ता को भी इसकी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थी। अब खाताधारक की कोई भूमिका इस प्रक्रिया में नहीं होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96