लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 से 27 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती परीक्षा में नकल और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होमगार्ड भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा कानून-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने खासकर होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती परीक्षा पहली बार पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से
जातीय संघर्ष भड़काने वालों पर रहे पैनी नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। कुछ जिलों से ऐसे संकेत प्राप्त हुए हैं, जहां अराजक तत्वों द्वारा जातीय तनाव/संघर्ष भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। सभी अधिकारी अत्यंत सतर्क रहें और किसी भी स्थिति के उत्पन्न होने से पूर्व ही कार्रवाई करें।
आयोजित की जा रही है। जिन जिलों में हाल ही में नए डीएम तैनात हुए हैं, वे संबंधित मंडलायुक्त तथा एडीजी /आईजी के साथ समुचित समन्वय सुनिश्चित करें