Home PRIMARY KA MASTER NEWS एनपीएस में सुनिश्चित पेंशन सीमा लागू होनेकी उम्मीद

एनपीएस में सुनिश्चित पेंशन सीमा लागू होनेकी उम्मीद

by Manju Maurya

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए लाई गई राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में बड़ा बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार एनपीएस में सुनिश्चित पेंशन सीमा लागू कर सकती है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के अंतिम वेतन पर 45 से 50 फीसदी पेंशन देने का प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में इसका ऐलान हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने नई पेंशन स्कीम की समीक्षा करने की बात कही थी और इसके लिए वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। इसका मकसद पुरानी पेंशन व्यवस्था पर वापस लौटे बिना एनपीएस में सुधार के तरीकों का पता लगाना था। समिति को इस बात का अध्ययन करना था कि क्या सरकारी कर्मचारियों के पेंशन के मौजूदा ढांचे में बदलाव किए जाने की दरकार है। साथ ही लाभ में और सुधार किए जाने को लेकर सुझाव देने थे। समिति ने हाल ही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपी थीं। सरकार समिति की मसौदा रिपोर्ट को इस बजट में लागू कर सकती है। पिछले दिसंबर में वित्त मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि सरकार पुरानी पेंशन योजना की तरफ नहीं लौटेगी। सरकारी कर्मियों को साल 2004 से पहले पुरानी योजना के तहत एक तय पेंशन मिलती थी।

पुरानी पेंशन बड़ा मुद्दा

गौरतलब है कि सरकारी कर्माचरी पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं और यह राजनीतिक स्तर पर भी मुद्दा पूरी तरह हावी है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से लागू की गई है। इसको देखते हुए अन्य राज्यों और केंद्रीय कर्मचारी भी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कितना फायदा होगा

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित मसौदे में सरकार किसी कर्मचारी के अंतिम वेतन का न्यूनतम 45 से 50 फीसदी सुनिश्चित पेंशन राशि देने की घोषणा कर सकती है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी का वेतन 50,000 रुपये महीना है तो अंतिम वेतन पर सेवानिवृत्त होने पर 20 से 25 हजार रुपये पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। यदि पेंशन आधार राशि से कम है तो सरकार को इस कमी को अपनी तरफ से पूरा करेगी।

https://www.facebook.com/share/v/WvvJBBWsgnK3JFec/?mibextid=qi2Omg

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96