Home PRIMARY KA MASTER NEWS   चन्दौली : ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में बरहनी ब्लॉक के 55 शिक्षक संकुलों का सामूहिक त्यागपत्र

  चन्दौली : ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में बरहनी ब्लॉक के 55 शिक्षक संकुलों का सामूहिक त्यागपत्र

by Manju Maurya

शासन के तुगलकी फरमान के खिलाफ शिक्षक संघों के मांगों के समर्थन में चन्दौली के बरहनी ब्लॉक के शिक्षक संकुलों का सामूहिक त्यागपत्र

आज दिनांक 16-07-2023 दिन मंगलवार को  शासन द्वारा शिक्षकों की दशकों से लंबित माँगो को नजर अंदाज करते हुऐ आनन फानन में ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने के विरोध में शिक्षक संकुलों की बैठक हुई।बैठक बी0 आर0 सी0 बरहनी के सभागार में हुई जिसमें एक स्वर में सभी शिक्षक संकुलों ने बिना मांग माने जबरन ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने का विरोध किया।शिक्षक संकुलों ने कहा कि जब तक 31 EL,15 CL15,हाफ डे लीव,कैशलेश चिकित्सा,स्टडी लीव शासन द्वारा अनुमन्य नही किया जाता तब तक शिक्षक संकुल किसी भी तरह का गैर शैक्षणिक कार्य नही करेंगे।संकुलों ने बताया कि शिक्षक संकुलों की नियुक्ति शासनादेश के तहत एक वर्ष के लिए की गई थी जो अधिकतम 2 वर्ष हो सकती थी,लेकिन आज 4 वर्षों से जबरन संकुलों से काम लिया जा रहा है जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है।संकुलों ने आरोप लगाया कि शिक्षक संकुलों को प्रतिवर्ष मिलने वाले मानदेय में भी गड़बड़ी हुई है क्योंकि अधिकतर संकुलों के खाते में विगत शैक्षिक सत्रों का मानदेय अभी तक नही आया है जो संदिग्ध है।

रोज रोज शासन के नित नए प्रयोगवादी आदेशो से शिक्षकों की मानसिक व सांवेगिक क्षमता पर असर पड़ रहा है जो कि अनुचित है।दशकों से पदोन्नति व जनपद के अंदर स्थांतरण की सुविधा देने में अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं जिससे शिक्षक हतोत्साहित व खिन्नमना है।

अंत मे त्यागपत्र पर सभी शिक्षक संकुल हस्ताक्षर कर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को रिसीव कराये।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह,नोडल संकुल आलोक कुमार सिंह,प्रशांत सिंह,विजय उपाध्याय, विक्रांत चौहान,कुलदीप सिंह,राकेश रॉय, संजय यादव,मयंक मौर्या , ओमप्रकाश मौर्य ,मुहम्मद वकील,मनोज पाठक,अनिल मौर्य,कमलेश प्रजापति,अवनीश पांडेय, पंकज पांडेय,मनदीप,विनय,प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96