लखनऊ। शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। पुरस्कार के लिए कुल 50 शिक्षक चयनित किए गए हैं, जिसमें दो शिक्षक यूपी के हैं। इस पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र व सिल्वर मेडल के साथ 50 हजार रुपये नकद राशि भी दी जाती है।
पुरस्कार के चयनित यूपी के दो शिक्षकों में मिर्जापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय भगेसर पहरी के प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी और प्रतापगढ़ जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर मान्धाता के प्रधानाध्यापक श्याम प्रकाश मौर्या शामिल हैं। भगेसर प्राथमिक विद्यालय ने जिले के इंग्लिश मीडियम के विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। सरकार की ओर से इस विद्यालय का पुनर्विकास कराया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 हेतु इस बार उत्तर प्रदेश से दो शिक्षकों का चयन किया गया है। *श्री रविकांत द्विवेदी मिर्जापुर* तथा *श्री श्याम प्रकाश मौर्या प्रतापगढ़* को यह सम्मान मिला है। दोनों को हार्दिक बधाई💐💐
- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅





