औरैया, । एक शिक्षक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बेटी और परिवार को शोहदे से बचाने की फरियाद मुख्यमंत्री से की है। इसमें पिता कह रहा है कि बेटी को शोहदा और उसका परिवार बुरी तरह परेशान कर रहा है। फोन, मैसेज और पीछा करना, धमकाना लंबे समय से जारी है। रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने तहरीर बदलवा कर मारपीट का मामला बना दिया।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
मुख्यमंत्री जी मेरे परिवार की सुरक्षा करते हुए हमें पलायन से बचाइए। एसपी का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। Basic shiksha khabar’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मामला औरैया कोतवाली का है। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी को एक शोहदा परेशान कर रहा है। परेशान होकर उसने हाईस्कूल पास करने के बाद बेटी को दूसरे स्कूल में दाखिला दिला दिया। पढ़ाई में उसकी बेटी होशियार है। हाईस्कूल में नब्बे फीसदी नंबर आए थे। अब वह लड़का जबरन शादी का दबाव बना रहा है।