लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को जल्द मूल विद्यालय में वापसी का विकल्प मिलेगा। यह आश्वासन प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। उनका नेतृत्व कर रहे शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों को घर से काफी दूर जाना पड़ता है। उन्हें मानदेय भी कम मिलता है। ऐसे में शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापस
प्रमुख सचिव बेसिक ने शिक्षामित्र संघ पदाधिकारियों को दिया आश्वासन
जाने और महिला शिक्षामित्रों को ससुराल के पास के विद्यालय आवंटित किया जाए। इस पर प्रमुख सचिव ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी तरह शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि व चिकित्सा सुविधा देने के मुद्दे पर प्रमुख सचिव ने शासन स्तर पर वार्ता कर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उप्र. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार, प्रदेश मंत्री अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा उपस्थित थे