बिजनौर के हल्दौर स्थित गांव खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका और प्रधानाचार्य के बीच विवाद जारी है। शिक्षिका ने पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने से परेशान प्रधानाचार्य की स्कूल में ड्यूटी के समय अचानक तबीयत खराब हो गई।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
परिजनों ने उन्हें बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया है। सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य पर सामाजिक विषय की परीक्षा के दौरान बच्चों से नकल करवाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बीच, सहायक अध्यापिका ने भी मानसिक तनाव की बात कही है और बताया कि वे अवकाश पर हैं।