लखनऊ। गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्तूबर में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी की व्यवस्था पहले से कर लेना सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग से लेनदेन जारी रहेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से देशभर में 15 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसकी सूची आरबीआई की ओर से जारी की गई है। हालांकि, लखनऊ में बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को कुछ राहत होगी। राजधानी में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 905 शाखाएं हैं। 990 एटीएम हैं। अब हर छोटे-बड़े दुकानदार डिजिटल लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को नकदी जैसी समस्या नहीं होगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
- हीट वेव के चलते बरेली में स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से 1 बजे तक होंगे संचालित, पठन -पाठन 12 बजे तक
- प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी 26 जिलों में लू की चेतावनी
- उपस्थिति लॉक करने के सम्बंध में 👉सभी प्रधानाध्यापक/इं.प्रधानाध्यापक साथी ध्यान दें l
- प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन
- पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि
- गर्मी में चार और सर्दी में पांच घंटे खुलें स्कूल : शैक्षिक महांसघ
- गर्मी में पढ़ते मिले बच्चे, कक्षा में शिक्षिकाओं की खड़ी थी स्कूटी
- बदलाव : बिना पैन विदेश यात्रा करने पर नया फॉर्म भरना होगा
- किंजल सिंह बनीं सचिव माध्यमिक शिक्षा, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त
- 126 अध्यापक-कर्मी गैरहाजिर अगले आदेश तक रोका वेतन
- टीएफआई का कुनबा बढ़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष टीईटी से राहत की मांग
- 24 घंटे में 64 आईएएस का तबादला, 10 और जिलों के जिलाधिकारी सोमवार को बदले
- जनगणना 2027: हस्तलिखित नोट्स, एक बार जरूर देखें
- समय परिवर्तन का आदेश सभी जनपदों के लिए हुआ जारी, देखें शिक्षा निदेशक (बेसिक) का आदेश
- श्री दुष्यन्त कुमार रघुवंशी जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 में शिक्षक / शिक्षकाओं की ड्युटी हटाने के संबध में
जानिए, कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी
■ 2 अक्तूबरः गांधी जयंती 6 अक्तूबरः रविवार 12
अक्तूबरः दूसरा शनिवार व दशहरा को लेकर अवकाश 13
अक्तूबरः रविवार 20 अक्तूबरः रविवार 26 अक्तूबरः चौथा शनिवार 27 अक्तूबरः रविवार 31 अक्तूबरः दीपावली
(नोट: आरबीआई ने दशहरा का अवकाश 11-12 अक्तूबर को घोषित कर रखा है। हालांकि 11 को दशहरा का अवकाश प्रदेश के बैंकों में नहीं रहेगा।)