लखनऊ। गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्तूबर में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी की व्यवस्था पहले से कर लेना सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग से लेनदेन जारी रहेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से देशभर में 15 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसकी सूची आरबीआई की ओर से जारी की गई है। हालांकि, लखनऊ में बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को कुछ राहत होगी। राजधानी में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 905 शाखाएं हैं। 990 एटीएम हैं। अब हर छोटे-बड़े दुकानदार डिजिटल लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को नकदी जैसी समस्या नहीं होगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
- जनगणना 2027 ड्यूटी से बचने के लिए अब होगा मेडिकल परीक्षण अनिवार्य!
- बारात से लौटते वक्त बुझ गया घर का चिराग, शिक्षक की मौत से मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
- अनुदेशकों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ₹17,000 मानदेय मंजूर, 2017 से एरियर का रास्ता साफ
- पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट से बदलने पर तत्काल रोक
- मोदी बोले, नारी को हक दिलाकर रहेंगे
- जिले में विद्यालय समय परिवर्तन : 7:30 बजे से 12:00 बजे तक
- इस जिले में भी हुआ समय परिवर्तन
- जनपद में स्कूलों का समय बदला
- शिक्षिका पर बड़ी कार्रवाई: आरोप सिद्ध होने पर वेतन वृद्धि रोकी, स्थानांतरण के साथ सेवा बहाल
- जनगणना 2027 नजरी नक्शा का फॉर्मेट और जनगणना किट का सामान, देखें
- केंद्र सरकार द्वारा 2% DA वृद्धि संबंधी प्रेस-विज्ञप्ति..
- जनगणना हेतु मिलने वाले थैली में क्या-क्या?देखें झोले की अनबॉक्सिंग
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 29 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी
- दो हजार रुपये तक बढ़ा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन
- आरटीई से प्रवेश में लखनऊ अव्वल, वाराणसी दूसरे स्थान पर
जानिए, कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी
■ 2 अक्तूबरः गांधी जयंती 6 अक्तूबरः रविवार 12
अक्तूबरः दूसरा शनिवार व दशहरा को लेकर अवकाश 13
अक्तूबरः रविवार 20 अक्तूबरः रविवार 26 अक्तूबरः चौथा शनिवार 27 अक्तूबरः रविवार 31 अक्तूबरः दीपावली
(नोट: आरबीआई ने दशहरा का अवकाश 11-12 अक्तूबर को घोषित कर रखा है। हालांकि 11 को दशहरा का अवकाश प्रदेश के बैंकों में नहीं रहेगा।)