गजरौला, । प्रधानाध्यापक ने आत्महत्या करने का मन घर से ही बना लिया था। इसके लिए वह रस्सी भी साथ लेकर गए थे। पुलिस ने रस्सी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक सोमवार को अवकाश पर रहने के बाद भी दोपहर सवा दो बजे स्कूल गए थे। प्रताड़ना की आरोपित शिक्षिका भी इन दिनों सीसीएल पर हैं।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
मूल रूप से जमानाबाद गांव निवासी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के दिमाग में कोई बात ऐसी घर गई थी, जिसे वह भूल नहीं पा रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यपक सोमवार को अवकाश पर थे। इसके बाद भी वह दोपहर में स्कूल पहुंच गए। स्टाफ के सहायक अध्यापक ने उन्हें स्कूल में देखा तो छुट्टी के बाद भी स्कूल आने के बारे में जानकारी की। प्रधानाध्यापक ने यह बात कहकर टाल दिया कि देखने आए थे कहीं कोई कमरा तो खुला नहीं रह गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक वापस लौट गए। प्रधानाध्यापक के पास बैग था। जिसमें वह जरूरी कागज रखते थे। वह उसे लेकर रोजाना स्कूल जाते थे। उन्होंने आत्महत्या करने का इरादा कर लिया था। इसके लिए उन्होंने अपने बैग में घर से ही रस्सी रख ली थी। स्कूल जाकर उसी रस्सी से फंदा बनाकर उस पर झूल गए। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर वायरल भी किया था। बताया जा रहा कि प्रताड़ना की आरोपी शिक्षिका इन दिनों सीसीएल पर चल रही हैं।