Home PRIMARY KA MASTER NEWS RO-ARO पैटर्न बदलने से डेढ़ दिन में होगी प्रारंभिक परीक्षा

RO-ARO पैटर्न बदलने से डेढ़ दिन में होगी प्रारंभिक परीक्षा

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में किए गए बदलाव से 10,76,004 अभ्यर्थियों की परीक्षा डेढ़ दिन में ही पूरी हो जाएगी। पुरानी व्यवस्था से चलते तो आयोग को परीक्षा कराने में तीन दिन लग जाते। परीक्षा केंद्रों की अनुपलब्धता और शुचितापूर्वक परीक्षा कराने के उद्देश्य से ही आयोग ने पैटर्न बदलने का निर्णय लिया है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, सभी 75 जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाने पर भी एक दिन में अधिकतम 4.80 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा ही कराई जा सकती है।

जैसा की पिछले महीने सिपाही भर्ती परीक्षा में देखने को मिला था। सभी केंद्रों की अधिकतम क्षमता का उपयोग करते तो भी पुराने पैटर्न पर आरओ/एआरओ की परीक्षा कराने में तीन दिन का समय लगता। इसे देखते हुए आयोग ने सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण) की अलग-अलग परीक्षा कराने की बजाय तीन घंटे का एक प्रश्नपत्र कराने का फैसला लिया है। तीन घंटे की एक पाली होने के कारण 10,76,004 अभ्यर्थियों की परीक्षा तीन पाली में डेढ़ दिन में ही संपन्न हो जाएगी। इसका दूसरा लाभ यह मिलेगा कि कम समय में परीक्षा होने से शुचिता बनी रहती है। जितना अधिक समय परीक्षा कराने में लगेगा उतना अधिक उसमें सेंधमारी की आशंका बढ़ जाती है। गौरतलब है कि आरओ के 334 और एआरओ के 77 कुल 411 पदों के लिए आयोग की ओर से 11 फरवरी को 58 जिलों के 2387 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96