बाराबंकी। जिला अस्पताल में दो साल से हृदय का डॉक्टर नहीं है। जांच करने वाली मशीन सालों से कमरे में बंद है। हार्ट अटैक पड़ने के बाद यहां पहुंचने वाला मरीज भगवान भरोसे हो जाता है। बुधवार को सीने में तेज दर्द होने के बाद इमरजेंसी लाया गया युवक तड़पता रहा। वह चिल्लाता रहा कि सांस रुक रही है। प्रशिक्षु डॉक्टर ने इलाज की कोशिश की मगर युवक ने पत्नी व बच्चे के

सामने दम तोड़ दिया। देवा क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी रणविजय सिंह (40) प्राथमिक विद्यालय टाईखुर्द में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर बड़ी उम्मीद से जिला अस्पताल पहुंचे। वहां एक स्ट्रेचर मिला जिसके पहिए चल ही नहीं रहे थे।
मजबूरी में परिजनों ने उन्हें अपने हाथों से उठाया और अंदर लेकर पहुंचे लेकिन अफसोस यह कि वहां हृदय का डॉक्टर ही नहीं था। वह चिल्ला रहे थे कि सीने में तेज दर्द हो रहा है। सांस रुक रही है। बचा लीजिए। ऐसे में प्रशिक्षु के रूप में काम करने वाले डॉक्टर ने उन्हें ऑक्सीजन देकर सीने पर धक्का मारना शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उनकी सांसें टूट गईं। वहां मौजूद उनकी पत्नी व बच्चा बिलख पड़े।
लोगों ने बताया कि दिल की जांच करने वाली टू डी ईको मशीन सालों से एक कमरे में बंद है और ओपीडी ठप है। सीएमएस भी मानते हैं कि हृदय रोग के डॉक्टर की जरूरत है। अभी एक सप्ताह पहले बस्ती जेल के एक बंदी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया तो उसने भी दम तोड़ दिया था। कई अन्य मौत भी हो चुकी है।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
- भीषण गर्मी के चलते जिले में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 8 से 10 बजे तक ही संचालन
- शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेण्ट डाटा प्रोग्रेशन / फीडिंग किये जाने के सम्बन्ध में।
- MP में छुट्टी के दिन काम करने पर अर्जित अवकाश मिलेगा
- RTE से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग तेज, टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें