दूध में पानी मिलाते हुए वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव आढ़ोल में स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील के दूध में पानी मिलाने के मामले में बीएसए अलका शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, सहायक अध्यापक अब्दुर्रहमान व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन को निलंबित किया है। रसोइया प्रवेश को विद्यालय से हटा दिया गया है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर विद्यालय का वीडियो वायरल
हुआ था। जिसमें रसोइया दूध में काफी मात्रा में पानी मिलाते हुए दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामला सही पाया गया। इसी क्रम में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व मिड डे मिल
के नोडल शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि वीडियो बुधवार को बनाया गया था।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो संज्ञान में आया। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय जांच के लिए समिति गठित की गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद