प्रयागराज। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों का असेसमेंट करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस महीने अब तक जिले के 159 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का असेसमेंट नहीं किया गया है। इसलिए इन विद्यालयों के हेडमास्टर और सभी शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। उनसे दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

निपुण लक्ष्य एप में कक्षा और विषय के अनुसार दक्षता-आधारित सवाल पूछे जाते हैं। इस एप का प्रयोग छात्रों की सीखने की प्रगति का आंकलन करने के लिए किया जाता है। इसका मकसद तीन से नौ साल तक के बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का यह हिस्सा है। दिसंबर 2024 तक निपुण भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है। फिर भी इसके प्रति शिक्षक उदासीन हैं।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पिछले इसी लापरवाही के लिए 192 विद्यालयों के शिक्षकों और हेडमास्टरों को नोटिस दिया गया था। निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रत्येक ब्लॉक के 10 विद्यालय को चुना गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण लक्ष्य एप पर छात्रों का असेसमेंट करने में लापरवारी बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी.