लखनऊ। शिक्षा व रक्षा मंत्रालय की पहल पर प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र देश-प्रदेश के 5 वीरता पुरस्कार विजेताओं से जुड़ी चीजों व कहानियों से जागरूक होंगे। प्रोजेक्ट वीर गाथा के तहत स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा। योजना के तहत प्रोजेक्ट वीर गाथा में प्रदेश के सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कविता, निबंध, कहानी, पेंटिंग व मल्टीमीडिया से जुड़े प्रोजेक्ट बनाएंगे। इसे वह mygovinnovateportal पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। रक्षा मंत्रालय इसका परिणाम गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व करेगा और इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित भी करेगा।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश