Home PRIMARY KA MASTER NEWS 71 नए महाविद्यालय अगले सत्र से, 1562 पदों पर होगी सीधी भर्ती

71 नए महाविद्यालय अगले सत्र से, 1562 पदों पर होगी सीधी भर्ती

by Manju Maurya

प्रयागराज, प्रदेश | सरकार अगले शैक्षणिक सत्र 2025- 26 से 71 नए राजकीय महाविद्यालयों का संचालन शुरू करने जा रही है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इन महाविद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों वर्ग की पढ़ाई कराई जाएगी।

वैसे तो पूर्व से संचालित कई राजकीय महाविद्यालयों में एक या दो वर्ग ही हैं, लेकिन एनईपी 2020 में अंतर विषयी अध्ययन को बढ़ावा देने की बात की गई है। विज्ञान का विद्यार्थी यदि संस्कृत की पढ़ाई करना चाहे तो उसे इनकार नहीं किया जा सकता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए तीनों वर्ग के संचालन की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश सरकार इनके संचालन का जिम्मा स्वयं उठाएगी। प्रयागराज में एक राजकीय महिला महाविद्यालय परासिनपुर सिकंदरा फूलपुर और दूसरा मेजा में बन रहा है। कौशाम्बी के सिराथू में एक राजकीय महाविद्यालय निर्माणाधीन है। आगरा व झांसी में नौ- नौ, लखनऊ में 12, बरेली में 13, मेरठ में 10 महाविद्यालय बन रहे हैं।

1562 पदों पर होगी सीधी भर्ती

71 कॉलेजों में सीधी भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1065 पद सृजित होंगे। कला संकाय के लिए सात, विज्ञान संकाय पांच, वाणिज्य संकाय दो और प्रवक्ता लाइब्रेरी के एक पद की सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा प्रत्येक महाविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के पांच-पांच कुल 355 पदों और कनिष्ठ सहायक के दो-दो कुल 142 पदों पर सीधी भर्ती होगी। प्रयोगशाला परिचर के पांच-पांच और कार्यालय परिचर, अर्दली, पुस्तकालय परिचर, स्वीपर व चौकीदार पांच-पांच कुल 710 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती की जाएगी।

९९ मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 71 राजकीय महाविद्यालयों में पद सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इन महाविद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों वर्ग की पढ़ाई होगी।

– डॉ. अमित भारद्वाज, निदेशक उच्च शिक्षा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96