मांडाः प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों को अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मांडा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कई शिक्षक/शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने एक दिन का वेतन काटे जाने के लिए नोटिस जारी किया है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन अध्यापकों को वेतन काटे जाने का नोटिस जारी किया गया है, उसमें देवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विजय शंकर, शिक्षा मित्र महिमा कुमारी, सहायक अध्यापक मुकेश चंद, आंधी प्राथमिक विद्यालय
• एक से 16 अक्टूबर तक कई विद्यालयों का किया गया निरीक्षण
• अध्यापकों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश
के प्रधानाध्यापक राजेश्वरी प्रसाद सिंह, धनवाल गांव की शिक्षा मित्र सरिता पांडेय और पूनम पांडेय, बखार गांव की सहायक अध्यापिका रंजना बनारसी, पियरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अक्षय कुमार सिंह, अनुदेशक पवन कुमार, झरवनिया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र शशि कला, सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार, संध्या राय, रीना मिश्रा, मेहा जागीर के सहायक अध्यापक सुभाष कुमार, बरहा कला की शिक्षामित्र नम्रता तिवारी शामिल
हैं। अध्यापकों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।