Home PRIMARY KA MASTER NEWS राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ, एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण

राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ, एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण

by basicshikshakhabar

राज्य कर्मचारियों के लिए सभी जिलों में अलग से बूथ बनाए जाएंगे। यह व्यवस्था जिला मुख्यालय के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी की जाएगी। इसी तरह 1 जून से 18 से 45 साल वालों के लिए सभी जिलों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। टीकाकरण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य कर्मचारियों की तरह ही अध्यापकों के टीकाकरण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण करा रही है। फिलहाल सोमवार को 279167 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 16541468 का टीकाकरण किया गया है जिसमें 13178133 को पहली डोज और 3363335 को दूसरी डोज दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश के 23 जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में व्यापक स्तर पर तैयारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता बनाए रखी जाए। इसके लिए केन्द्र तथा दोनों टीका निर्माता कम्पनियों से लगातार संवाद कायम रखा जाए।

बनेंगे अभिभावक स्पेशल बूथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अभिभावकों का वरीयता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि इसके लिए प्रत्येक जनपद में ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ स्थापित किये जाएं। ऐसे अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। यह वैक्सीनेशन अभिभावकों के साथ-साथ इनके बच्चों की संक्रमण से सुरक्षा में  उपयोगी होगा। उन्होंने इस कार्य को अभियान के रूप में संचालित किये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96