रामपुर, जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इसका ही परिणाम है कि जिले की सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में गिरावट आई है। अब ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 527 स्कूलों को नोटिस जारी किए है। नोटिस जारी कर सभी
से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बच्चों की 70 फीसदी से कम उपस्थिति रहीं। जिले में इस समय 1596 परिषदीय स्कूल संचालित हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन का निर्देश है कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी अनिवार्य है। इसका समय-समय पर आंकलन और समीक्षा की जाती है। पिछले कुछ दिनों से बच्चों की उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर जब बच्चों की स्कूलवार उपस्थिति का आंकलन किया गया तो 527 स्कूल ऐसे सामने आए, जिनमें बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी से कम पाई गई। स्कूलों में कम उपस्थिति के कारण ही सितंबर माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रिपोर्ट में जनपद की रैकिंग सी श्रेणी की आई। जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने 527 स्कूलों नोटिस जारी किए है।
अक्तूबर में सुधार न होने पर रूकेगा वेतन
रामपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी कर कहा है कि अगर अक्तूबर में विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति का प्रयास नहीं किया गया और विद्यालय की श्रेणी सी आती है तो अक्तूबर माह के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।