■ बीएसए ने बीईओ को जांच के आदेश दिये
■ करनैलगंज क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
करनैलगंज। शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रामपुर के छात्रों की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने बीईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक गजाधर सिंह विद्यालय के प्रांगण में कई बच्चों के साथ खड़े एक बच्चे की पिटाई कर रहे हैं। दूसरे दृश्य में विद्यालय के बरामदे में बैठे एक बच्चे की पिटाई कर रहे हैं। तीसरे दृश्य में बच्चों की लाइन लगवा करके एक-एक बच्चों से सवाल पूछने के दौरान न बताने पर बच्चों की पिटाई कर रहे हैं। मामले को संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल
कुमार तिवारी ने करनैलगंज बीईओ को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उधर कंपोजिट विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक गजाधर सिंह का कहना है कि वह विद्यालय के बच्चों को अपने परिवार के जैसे मानते हैं। यह वीडियो एक साजिश के तहत बनवा कर वायरल किया गया है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। इस संबंध में बीईओ नूतन जायसवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।