ओडिशा के ‘दाना’ चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के प्रयागराज और बलिया जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना चक्रवात के असर से शनिवार को वाराणसी मंडल व विंध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- 8th Pay Commission: दो साल नहीं, महज 200 दिन में ही वेतन आयोग का फायदा देगी मोदी सरकार, बनेगा ये रिकार्ड
- उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा -2022 के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के संबंध में
- Primary ka master: परिषदीय शिक्षकों के तबादले के लिए 587 ने किया आवेदन, 20 अप्रैल अंतिम तिथि
- समय से पहले छुट्टी पर रोका वेतन
- Primary ka master: साहब के लिए एसी, बच्चों को पंखा भी नहीं
पूर्वा हवाएं चलने की संभावना
इस दौरान इन इलाकों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलने की संभावना है। शुक्रवार को 35.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 34.6 डिग्री और आगरा में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
कुछ ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के नजीबाबाद में 17.6 डिग्री, मेरठ में 17.7 डिग्री और मुजफ्फर नगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।