प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा 10 नवंबर को प्रदेशभर में 378 केंद्रों पर होगी। अगले हफ्ते इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। आठवीं में पढ़ाई करने वाले बच्चों ने इसके लिए आवेदन किया है। पांच अगस्त से 28 सितंबर 1,57,013 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष इससे अधिक आवेदन आए थे। इसमें से प्रदेशभर के 15,143 बच्चों को मेरिट और आरक्षण के आधार पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति नौंवी से 12वीं तक मिलेगी।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान