प्रयागराज। प्रदेश के नगर निगमों में काम कर रहे संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रदेश के सभी नगर निगमों से कार्यरत संविदाकर्मियों का ब्योरा मांगा है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
स्थानीय निकाय निदेशक अनुज झा ने संविदाकर्मियों को विनियमित करने के लिए सभी नगर आयुक्तों को पत्र भेजा है। निदेशक ने 31 दिसंबर 2001 या पहले से कार्यरत संविदाकर्मियों का ब्योरा देने के लिए कहा है। पत्र के साथ फॉर्मेट भी भेजा गया है, जिसमें 12 सितंबर 2016 को कार्मिक अनुभाग-2 की ओर से दैनिक कार्मिकों के विनियमितीकरण नियमावली-2016 की अधिसूचना का भी जिक्र है, जिसपर वित्त विभाग ने आपत्ति लगाई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर को जारी पत्र के आधार पर नगर निगम को तीन दिन में ब्योरा भेजना है।
नगर पंचायत, नगर पालिका के संविदा,दैनिक कर्मियों को भी स्थायी किया जाएगा। नगर पंचायत और पालिकाओं में 31 दिसंबर 2001 या पहले कार्यरत संविदा,दैनिक वेतनभोगी का ब्योरा मांगा गया है।