बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र की निवासी ममता सक्सेना पत्नी मुकेश सक्सेना ने थाना जहानाबाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि वह प्रधानाचार्या है तथा वर्तमान में ग्राम हरचुईया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसी विद्यालय में ग्राम हरचुईया की निवासी अखिलेश कुमारी पत्नी विकास बाबू शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
22 अक्तूबर को दोपहर दो बजे उपरोक्त अखिलेश कुमारी का पति विकास बाबू पुत्र श्याम बिहारी निवासी ग्राम हरचुईया विद्यालय में आया। उसने आते ही विद्यालय में पढ़ रहे बच्चो के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। जब स्कूल में मौजूद अध्यापकों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। कमरे में रखी मेज कुर्सी आदि भी इधर उधर फेंक दी।
जब वह मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। कक्षा में रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।