इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित जिस जमीन पर दो पक्षों की ओर से अपना दावा प्रस्तुत किया जा रहा था, उस जमीन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जूनियर हाईस्कूल की जमीन बताते हुए अपना बोर्ड लगवा दिया है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
उक्त भूखंड को अपना होने का दावा सुभावती देवी उमा विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र यादव ने किया है। इसी भूमि को परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक दयाशंकर अपनी जमीन बता रहे थे। योगेंद्र यादव की ओर से उक्त भूमि में मिट्टी भरवाई जा रही थी। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक ने जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने उपजिलाधिकारी रसड़ा को पत्र देकर अतिक्रमण रोकने का अनुरोध किया था।
मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने विद्यालय की भूमि की पैमाइश करने के बाद चिह्नित कर बोर्ड लगाने का निर्देश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को दिया। सोमवार को उक्त जमीन पर शिक्षा विभाग ने अपना बोर्ड लगवा दिया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, राजस्व निरीक्षक गिरिजाशंकर सिंह, लेखपाल राहुल वर्मा मौजूद रहे।
इधर, सुभावती देवी उमा विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र यादव ने प्रशासन पर जबरिया बोर्ड लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन सुभावती देवी उमा विद्यालय के नाम दान में मिली है। जूनियर हाईस्कूल की जमीन कहीं और है। उन्होंने लेखपाल पर अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। कहा है कि इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।