प्रयागराज, । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से जारी 452 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों की भर्ती प्रक्रिया में इस बार देशभर के 15 लाख 38 हजार बेरोजगारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
यह भर्ती चार साल के अंतराल के बाद आई है, जिसके चलते इस पर बंपर आवेदन दर्ज हुए हैं। इस बार प्रति पद पर औसतन 3402 उम्मीदवारों के दावेदारी करने से प्रतियोगिता बेहद कड़ी हो गई है। आरपीएफ दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में सभी वर्गों से अभ्यर्थी शामिल हैं। एक प्रतियोगी छात्र ने सूचना अधिकारी के तहत जानकारी मांगी थी। उस रिपोर्ट के मुताबिक, अनारक्षित श्रेणी में 2.8 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के छह लाख, अनुसूचित जाति (एससी) के 3.99 लाख, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 1.42 लाख, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 99 हजार अभ्यर्थी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।