लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को टैबलेट, स्मार्टफोन वितरित किए जाने की कार्यवाही तेज करें। टैबलेट, स्मार्टफोन में सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट प्राविधान के सापेक्ष शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटित धनराशि, व्यय तथा भारत सरकार से लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त धनराशि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में किसानों को खाद की जरूरत होगी, कृषि व सहकारिता विभाग यह सुनिश्चित करें कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो और कालाबाजारी न हो।
विभागवार समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने व्यापक जनहित के विकास कार्यों में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए।
काशी, अयोध्या, मथुरा में सुरक्षा की गहन समीक्षा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग महाकुम्भ से जुड़ी विभागीय परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता दें। मुख्य सचिव स्तर से इसकी मॉनीटरिंग की जाती रहे। महाकुम्भ में आने वाले बहुतायत श्रद्धालु और पर्यटक काशी, अयोध्या, मथुरा भी जाएंगे, ऐसे में इन पवित्र स्थलों की सुविधा और सुरक्षा की भी गहन समीक्षा की जाए।